Fearless कैसे बने ? Golden Rules 15/21
15 Min•Fear
हम सभी ने जीवन में भय का अनुभव कभी-न-कभी किया ही है। भगवान ने हमारे शरीर और मस्तिष्क की हार्डवायरिंग ऐसी की है ताकि खतरे की घड़ी में हम अपनी सुरक्षा कर सकें। भय रोग नहीं अपितु रोग का लक्षण है और इसका मूल कारण है हमारे मन की आसक्ति। जहां भी हमारे मन का लगाव होगा, उसके खोने का भय हमें सताता रहेगा। इस डर का निदान है वैराग्य। जब हम वैराग्य धारण कर लेंगे और निश्चय कर लेंगे कि सब ठीक है जैसी भगवान की इच्छा तो स्वतः भयमुक्त हो जाएंगे। इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है ईश्वर पर विश्वास रखना और उनकी शरण में जाना। भय से मुक्त रहने हेतु स्वामी मुकुन्दानन्द जी के इस वीडियो को देखना न भूलिये। कैसे करें खुद को भय से रहित? मन का वैराग्य कैसे करें स्थापित? खतरे के समय कैसे रखें अपने मन पर नियंत्रण ?
