जब कोई हमारा अपमान करे तो क्या करें ? Golden Rules 13/21
10 Min•Forgiveness
जब कोई हमारे साथ खराब व्यवहार करता है तब हमारा मन कटुता से भर जाता है। लेकिन यह घृणा के भाव से स्वयं का ही नुकसान होता है। स्वामी मुकुन्दानन्द इस 21 दिवसीय गोल्डन रूल शृंखला के अंतर्गत 13वें एपिसोड में भगवदगुण "क्षमा" करने के नुकसान व फायदे के बारे में बताते हैं। वह कहते हैं कि हो सकता है किसी ने आपके साथ दुर्व्यवहार किया हो लेकिन हमारे विचार अपनी ही स्वेकच्छा है। किसी ने कहा मन में घृणा रखना ऐसा है जैसे स्वयं विष पीना और आशा करना कि दूसरा मर जाये। अगर किसी ने आपके साथ बुरा किया उसको क्षमा करना यह बहुत बड़ा गुण है। इससे हम भूतकाल से छुटकारा पा लेते हैं। साथ ही साथ पीड़ित मानसिकता से भी छुट जाते हैं। क्षमा करने के लाभ को व्यक्त करते हुए स्वामीजी ने कहा कि इससे: १ कटुता समाप्त हो जाती है, २ सुख की अनुभूति बढ़ जाती है और ३ संबंधो में तनाव कम हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि हमारा कार्डियोवास्कुलर यानी हृदय का रोग भी और ज़्यादा सुधरने लग जाता है। अगर आप सोचे कि यह माया का संसार है और यहां लोग काम, क्रोध, लोभ इत्यादि से ग्रसित हैं तो आपको आश्चर्य नहीं होगा। क्षमा करने के उपाय पर भी स्वामीजी ने प्रकाश डाला और कहा: १ स्वयं के विचारों के लिए अपनी ज़िम्मेदारी माने २ भूतकाल के प्रति अपने दृष्टिकोण को बदलें और ३ सहानुभूति के भाव को बढ़ाये। साथ ही स्वामीजी ने संतों के मथ को उजागर करके कहा कि संत अपने मन में घृणा नहीं रखते बल्कि मन को भगवन्मय रखते हुए जीव को माफ कर देते हैं।
