खुद के लिए समय कैसे निकालें ? Mind Management Challenge 19/21
11 Min•Sadhana
माइंड मैनेजमेंट चैलेंज के 19वें episode में स्वामी मुकुन्दानन्द ध्यान के चार प्रमुख लाभ बताते हैं जो हमारे जीवन को बदल सकते हैं। ध्यान का अर्थ है किसी वस्तु पर मन को एकाग्र करना। हमारे ध्यान का केंद्र बिंदु क्या होना चाहिए? ध्यान मन को कैसे शुद्ध कर सकता है? क्या ध्यान करने का कोई आसान तरीका है? जानने के लिए यह विडीओ देखें। मन को शुद्ध करने के लिए, हमें अपने मन को दिव्य व्यक्तित्व यानी भगवान या महापुरुष से जोड़ना होगा। अपने ध्यान के दौरान मन को भगवान के नाम, रूप, लीला, गुण पर केंद्रित करें। भगवान की छवि या रूप-ध्यान हमारे मन को भगवान से जोड़ने का सबसे आसान तरीका है। इससे हमारा मन आध्यात्मिक रूप से उन्नत होगा और हमें भगवान के अनंत आनंद को प्राप्त करने में मदद करेगा।
