मनुष्य का धर्म | शरणागति का रहस्य - 6/28

7 MinSharanagati

भगवान की कृपा हमारे ऊपर तब होगी, जब हम उनके शरणागत होंगे। किन्तु शरणागति का अभिप्राय क्या है ? शरणागति करनी कैसे है ? इसको गहराई में समझना होगा ।ये जो सिद्धांत है, कि हम भगवान के दास हैं और दास होने के नाते, हमारा धर्म बनता है, कि उनकी इच्छा के अनुसार संकल्प करना, ये शरणागति का पहला पॉइंट है। भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है ? उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है ? एवं शरणागत होने का क्या उपाय है ? 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।