शरणागति का वास्तविक स्वरूप | शरणागति का रहस्य - 5/28

9 MinSharanagati

शरणागति करनी है, ये हम सबको कुछ-कुछ बोध है। लेकिन शरणागति होती क्या है, ये नहीं पता। कई लोगों ने ऐसी धारणा बनाई हुई है कि, जो करना है दिन में करते जाओ, रात को सोते समय बोल दो, “श्री कृष्ण शरणम् ममः” और सो जाओ बस! शरणागति हो गई। ये जोकरी वाली शरणागति है। तो इसलिए, हमें सही-सही शरणागति करनी होगी। भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है ? उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है ? एवं शरणागत होने का क्या उपाय है ? 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।