गुरु शिष्य की एक प्रेरणादायक कहानी
9 Min•Guru
भगवान की अनंत शक्तिओं में से ज्ञान भी एक शक्ति है। वो ज्ञान शक्ति हमें एक गुरु के माध्यम से मिलेगी। अगर हम किसी एक गुरु के प्रति शरणागत हो जाएँ और श्रद्धा रखें तो भगवान प्रसन्न होकर ज्ञान शक्ति का दीपक हमारे हृदय में प्रज्ज्वलित कर देंगे। तो वो ज्ञान शक्ति प्राप्त करने के लिए हमें अपनी बुद्धि का समर्पण करना होगा। गुरु तभी हमारा कल्याण कर सकता है जब हम उसके लिए प्रस्तुत हो। ऐसी शरणागति से गुरु शिष्य का सम्बन्ध बनता है। इस वीडियो में स्वामीजी आरुणि की गुरु भक्ति के बारे में बता रहे हैं।
