Lifestyle ठीक करने का उपाय
11 Min•Mind
आलस्य को कैसे भगाएँ | रोज़ सुबह इसे सुनो | Morning Motivation | #swamimukundanandahindi
#विचारों में इतनी #शक्ति है कि अगर उसका चिंतन सही दिशा में होने लग जाये तो फिर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व में जैसा चाहे परिवर्तन ला सकता है। स्वामी मुकुन्दानन्द जी हमें इस वीडियो में एक व्यक्ति की कहानी सुनाते हैं, जो कैसे सही #चिंतन से अपना #अंतःकरण शुद्ध करने के मार्ग पर अग्रसर हो जाता है। #मन पर नियंत्रण करने के लिए भगवान ने हमें बुद्धि दी है, जो मन से परे है। इसकी मदद से हम मन को #नियंत्रित कर सकते हैं। अब मन को ठीक कैसे करें इसपर हमें विचार करना है?
इसके लिए स्वामीजी एकांत की साधना का अभ्यास बताते हैं। वह #दूध और #पानी का उदहारण देते हैं। दूध को पानी पतला कर देता है। लेकिन अगर आप उसका दही जमा ले और फिर उसको मथकर मक्खन निकाल ले तब वह मक्खन उस पानी के सिर पर बैठकर नाचेगा और पानी कुछ नहीं कर पाएगा। इसी तरह हमारे मन को दूध समझिए और संसार को पानी। जब मन #संसार में जाता है तो उसमें ही खो जाता है कही राग, कही द्वेष इत्यादि लेकिन यदि आप प्रतिदिन एकांत में साधना करें तो वह मन शुद्ध होता चला जाएगा। यही एकांत की साधना के मार्ग से लोग #महापुरुष बने।
