द्रौपदी के विश्वास की परीक्षा | शरणागति का रहस्य - 14/28
9 Min•Sharanagati
यह संसार वाले उसको पूछते हैं, जो साधन युक्त है, बड़ा आदमी है, बड़ा विद्वान है, ऊँचे पद वाला है, किन्तु भगवान उसको नहीं पूछते। भगवान किसको पूछते हैं ? जो भीतर से अपने को साधनहीन मानते हुए भगवान की कृपा का अवलम्ब लेता है। जब हम इस अवस्था पर पहुँचेंगे, तभी भगवान की कृपा को हम प्राप्त कर पाऐंगे।
भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है ? उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है ? एवं शरणागत होने का क्या उपाय है ? 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।
