जीवन में निराशा क्यों ? | शरणागति का रहस्य - 9/28
9 Min•Sharanagati
भगवान ने जो हमारे ऊपर उपकार किए, उनको लिखते लिखते पूरी एक बुक बन जाए। ये जो वायु भक्षण हम करते हैं, वायु, भगवान के द्वारा बनाई हुई भगवान की कृपा ही है। हमको जो सूर्य कि किरणें मिलती हैं, जिससे चमड़ी पर vitamin D की उत्पत्ति होती है। ये सब भगवान के विभिन्न उपकारों का स्वरूप ही है। जो लोग अपने जीवन में निराशा ले आते हैं, depression में चले जाते हैं, ये क्यों होता है ? क्यों की जो मिला है उसकी value को समझते नहीं।
भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है ? उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है ? एवं शरणागत होने का क्या उपाय है ? 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।
