लक्ष्य प्राप्ति करने का मंत्र | शरणागति का रहस्य - 25/28
11 Min•Sharanagati
हम जीवन के लक्ष्य का ज्ञात रखते हैं परन्तु आलस्य और लापरवाही के कारण हम अपने लक्ष्य की ओर नहीं बढ़ते।आलस्य एक व्याधि के समान है। मन को लगाना साधना है और मन लग जाना सिद्धि। परन्तु हम अपेक्षा करते है की सिद्धि मिल जाये परन्तु साधना करने में आलस्य कर देते हैं। तो याद रखें की लक्ष्य की प्राप्ति के लिए, हमें प्रयत्न करना होगा। अभ्यास करना होगा।
भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है, उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है एवं शरणागत होने का क्या उपाय है, 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।
