भय मुक्त कैसे हों ? | शरणागति का रहस्य - 8/28

8 MinSharanagati

भगवान हमारे पिता हैं। हमारी देख भाल करते हैं। हम अपनी duty करें, अपने कर्तव्य का पालन करें। लेकिन निरर्थक, हाय मेरा क्या होगा ? हाय मेरा क्या होगा ? ऐसा ना करें। लोग प्रश्न करते हैं - हम भय को कैसे मिटायें ? देखिये, जितनी मात्रा में हमारी शरणागति होगी, भगवान के योगक्षेम वहन करने पर हमारा विश्वास होगा, उतना स्वाभाविक, हम भय मुक्त हो जायेंगे। भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है ? उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है ? एवं शरणागत होने का क्या उपाय है ? 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।