चार प्रकार के लोग जो शरणागति नहीं कर पाते ? | शरणागति का रहस्य - 24/28
10 Min•Sharanagati
भगवद गीता में चार प्रकार के मनुष्य का वर्णन है जो भगवान की शरणागति नहीं कर पाते। वे हैं मूर्ख, नराधम, माययापहृतज्ञान और आसुरं भावमाश्रित ।
न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः।
माययापहृतज्ञाना आसुरं भावमाश्रिताः।। 7:15
भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है, उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है एवं शरणागत होने का क्या उपाय है, 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।
