भक्ति में आगे कैसे बढ़ें | शरणागति का रहस्य - 19/28
10 Min•Sharanagati
बहुत समय से भक्ति करने के पश्चात् भी भक्ति मार्ग में उन्नति का अनुभव नहीं हो पाता। ऐसा क्यों? हम अपनी कमज़ोरियों को छिपाते हैं परन्तु अपने अच्छाइयों को प्रकट करते हैं।इससे हमारे व्यक्तित्व में दम्भ आ जाता है । इसी के कारण हम भगवान के शरणापन्न नही हो पाते।
भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है ? उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है ? एवं शरणागत होने का क्या उपाय है ? 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।
