मन के धोखे से बचें | शरणागति का रहस्य - 27/28
9 Min•Sharanagati
हिंदी में कहावत है - “भूल न जाना इस नुस्खे को, लाभ अनेक उठाओगे। जैसा मन को बना सकोगे, वैसे ही बन जाओगे।”अर्थात्, जैसा मन वैसे हम। मन के जीते जीत है, मन के हारे हार। सारा खेल ये मन का ही है। इसीलिए, ये मन को बंधन और मोक्ष का कारण बताया गया है ।
भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है, उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है एवं शरणागत होने का क्या उपाय है, 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।
