शरणागत पर क्यों होती है कृपा? | शरणागति का रहस्य - 12/28
10 Min•Sharanagati
सर्वत्र द्वन्द है। दिन - रात, सच - झूठ, धर्म - अधर्म। इसी प्रकार से, एक अच्छा कार्य है, एक बुरा कार्य है। अच्छा करोगे, स्वर्ग जाओगे। बुरा करोगे, नरक जाओगे। दोनों करोगे, मृत्यु लोक में आओगे। तो शरणागति अच्छा कार्य है, या बुरा कार्य है ? इसका उत्तर ये है, कि शरणागति, न अच्छा कार्य है, न बुरा कार्य है, शरणागति का तात्पर्य, कुछ न करना है।
भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है ? उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है ? एवं शरणागत होने का क्या उपाय है ? 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।
