शरणागति में बाधा | शरणागति का रहस्य - 17/28
9 Min•Sharanagati
अनंत जन्मों में हमने अनंत संतों के प्रवचन सुनें एवं हमने समझा की भगवान दयालु, कृपालु हैं, हमें बस समर्पित होने की आवश्यकता है। परन्तु हम शरणागत नहीं हो पाए। शरणागत होने में क्या-क्या बाधाएँ हैं, स्वामी मुकुन्दानन्द इस विडीओ में समझा रहे हैं।
भगवान की कृपा पाने हेतु शरणागति अनिवार्य है। इसीलिए शरणागति का तात्पर्य जानना आवश्यक है। शरणागति की आवश्यकता क्योँ है ? उससे किस चीज़ की प्राप्ति होती है ? एवं शरणागत होने का क्या उपाय है ? 'शरणागति का रहस्य' नामक इस नई प्रवचन श्रृंखला में हम इन सब प्रश्नों का उत्तर समझेंगे ।
